IPL 2023 में विरोधी टीमों को चित कर देंगे ये 5 खिलाड़ी, 42 साल के इस भारतीय खिलाड़ी से खौफ खा रहीं सभी विरोधी टीमें, इतनी उम्र में भी 22 जैसी फुर्ती

क्रिकेट खबर:- आईपीएल का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। यह सीजन 28 मई तक खेला जाएगा। फटाफट क्रिकेट में खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से फिट होना कितना जरूरी होता है यह आपको पता ही है। ऐसे में सभी टीमें युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा दिखाती हैं, लेकिन कुछ टीमें उम्रदराज और अनुभवी खिलाड़ी को भी तरजीह देती हैं। चलिए आज आपको आईपीएल 2023 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं। एक नजर उनके आंकड़ों पर भी डालते हैं।

धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

बता दे कि, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की उम्र 42 साल है और वह (IPL 2023)में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।धोनी साल 2008 से (IPL) खेलते आ रहे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास लेने के बाद भी (IPL) खेलना जारी रखा।धोनी ने (IPL) में अब तक 234 मैच खेले हैं और 39.20 की औसत से 4,978 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.20 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं।

38 साल के हैं रिद्धिमान और प्लेसिस

महेन्द्र सिंह धोनी के बाद IPL में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस(Faf Du Plesis) और गुजरात टाइटंस (GT) के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wridhiman Saha) हैं। दोनों की उम्र 38 साल हो गई है। डु प्लेसिस ने 116IPL मैच में 34.37 की औसत और 130.58 की स्ट्राइक रेट से 3,403 रन बनाए हैं। साहा ने 144 मैच खेले हैं और 25.28 की औसत से 2,427 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.87 का रहा है।

37 साल के हो चुके हैं दिनेश कार्तिक

डु प्लेसिस के अलावा बैंगलोर के एक और खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) भी IPL के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से हैं। उनकी उम्र 37 साल हो गई है। कार्तिक ने IPL में 229 मैच खेले हैं और 26.85 की औसत से 4,376 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 132.65 का रहा है।इस अनुभवी खिलाड़ी ने IPL में 426 चौके और 134 छक्के लगाए हैं।

रायडू और डेविड वीजे की उम्र है 37 साल

चेन्नई के अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) की उम्र 37 साल है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए इस सीजन खेलने वाले डेविड वीजे (David VJ) की उम्र भी 37 साल है।रायडू ने 188 IPL मैच खेले हैं और 29.10 की औसत से 4,190 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.12 का रहा है।वीजे ने IPL में 15 मैच खेले हैं और 31.75 की औसत से 127 रन और 25.13 की औसत से 16 विकेट भी लिए हैं।

तीन खिलाड़ी की उम्र है 36 साल

इस सीजन 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी उम्र 36 साल है। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) और पंजाब के लिए इस सीजन खेलने वाले सिकंदर रजा ये तीनों खिलाड़ी हैं। धवन ने IPL में 206 मैच खेले हैं और 35.08 की औसत से 6,244 रन बनाए हैं। वार्नर ने IPL में 162 मैच खेले हैं और 42.01 की औसत से 5,881 रन बनाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.