आईपीएल – मुंबई इंडियंस ने इतने करोड़ रुपए देकर अपने टीम के लिए नया कप्तान चुना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी, फैंस बोले….

क्रिकेट न्यूज :- वुमन प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) की नीलामी 13 फ़रवरी को मुंबई में हो रहा है। ऐसे में फैंस अपनी पसंदीदा टीम में अपने फेवरेट खिलाड़ी को देखने की आस लगाए बैठे है। वहीं फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल करने की जंग देखने को मिल रही है। इसी बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपनी टीम के कप्तान की घोषणा भी कर दी है। आइये जानते हैं, मुंबई ने किसे अपना कप्तान बनाया है ?

मुंबई ने अपने कप्तान के नाम का किया ऐलान

वुमन प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) की नीलामी में हिस्सा ले रहे 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 90 ही ऐसे होंगे जिनकी किस्मत चमकेगी। टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों के पास 90 खिलाड़ियों पर खर्च करने को 60 करोड़ रुपये हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपनी टीम के कप्तान की घोषणा भी कर दी है।

मुंबई की फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमे एक तरफ रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर नजर आ रही हैं। ये दोनों ही प्लेयर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस इस बात का इशारा दे रही है कि वुमन प्रीमियर लीग 2023 में हरमनप्रीत मुंबई की कमान संभाल सकती हैं।

अपने ट्वीट में फ्रेंचाइजी ने लिखा, ”लीडर्स, लीजेंड मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।”


बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को 1.80 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। उनका बेस प्राइस 50 लाख था।

हरमनप्रीत कौर का करियर

गौरतलब है कि हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने भारत के लिए अब तक कुल 3 टेस्ट, 124 वनडे और 147 टी20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने क्रमशः 38, 3322 और 2956 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी करते हुए टेस्ट में उनके नाम 9 विकेट, वनडे में 31 विकेट और टी20 में 32 विकेट दर्ज हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.