VIDEO: W,W,W,W… रियान पराग ने फिरकी से काटा बवाल, घूमती हुई गेंदों पर बल्लेबाजों को नचाया, झटके 4 विकेट

क्रिकेट खबर:- राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग (Riyan Parag) के लिए आईपीएल 2023 किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। लगातार मौके मिलने के बावजूद रियान पराग ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। राजस्थान के आखिरी लीग मैच को छोड़कर रियान पराग ने कोई कमाल नहीं दिखाया। पूरे सीजन में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से संघर्ष किया। इस वजह से रियान पराग को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा थ। लेकिन रियान पराग का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह गेंद से कहर बरपा रहे हैं।

 

रियान पराग ने 4 विकेट लिए

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो ये वीडियो पुराना है लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 11 सेकेंड के इस वीडियो में रियान पराग (Riyan Parag) गेंद से कहर बरपा रहे हैं. यह वीडियो घरेलू क्रिकेट का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रियान पराग इस दौरान एक ही मैच में 4 विकेट लेते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है। रियान पराग अपनी गुगली से बल्लेबाजों को फंसा रहे हैं। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

 

यहां वीडियो देखें –

 

 

रियान पराग (Riyan Parag) के आईपीएल प्रदर्शन को देखते हुए, उन्होंने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए पदार्पण किया और तब से वह अभी तक अपने फ्रेंचाइजी के लिए अपनी योग्यता साबित नहीं कर पाए हैं। 54 मैचों में उनका औसत लगभग 16 का है, जिसमें अब तक केवल दो अर्द्धशतक शामिल हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 3.8 करोड़ रुपये में रिटेन किया। लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

 

आईपीएल 2023 में रियान पराग का प्रदर्शन

 

आईपीएल 2023 में रियान पराग के आंकड़ों पर नजर डालें तो वह इस प्रकार है कि उन्होंने 7 मैचों में 118 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए हैं। आईपीएल 2023 में फ्लॉप होने के बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसकों द्वारा लगातार ट्रोल किया गया था। यहीं से रियान पराग को अपने रवैये के लिए ट्रोल भी होना पड़ा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.