वीडियो: इधर हरमनप्रीत ने मुंबई को बनाया WPL का चैम्पियन, उधर रोहित के सीने में हुई धक-धक, पत्नी रितिका ने दे मारा हाथ

क्रिकेट खबर:- 26 मार्च को वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 6 विकेट से हराकर मुकाबला और खिताब दोनों ही अपने नाम कर लिया।  पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में मात्र 131 रन ही बनाए।

जवाब में मुंबई की टीम ने 7 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई की ओर से नताली सिवर ने 60 रनों की शानदार पारी खेली। मुंबई इंडियंस की वुमेन टीम को सपोर्ट करने मुंबई इंडियंस मेंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनकी मुंबई इंडियंस की पूरी टीम भी ग्राउंड पर मौजूद थी।

रोहित के सीने में हुई धक-धक, पत्नी रितिका ने दे मारा हाथ

आज वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया।  जिसमें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल की टीमें सामने सामने थी।  मुंबई इंडियंस की वुमन टीम को सपोर्ट करने के लिए मुंबई इंडियंस की मेंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  भी आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मौजूद थे।  दिल्ली कैपिटल और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।

आपको बता दें आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मेंस टीम के पास 5 आईपीएल खिताब हैं।  मुंबई इंडियंस की WPL टीम ने भी पहले ही सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। जिसे देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। रोहित के साथ मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन भी मैच का लुत्फ ले रहे थे। वहीं स्पिन गेंदबाज रितिक शौकीन भी रोहित और ईशान के साथ मैच देखने आए हुए थे।

मैच जब अपने आखिरी मोड पर पहुँच रहा था 5 बार आईपीएल जीत चुके मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का दिल जोरों से धडक रहा था। रोहित अपनी सीट पर खड़े हो गए तो उनकी पत्नी रितिका ने उनके सीने पर हाथ रख के उनको हौंसला दिया। सोशल मीडिया पर रोहित का ये  वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

देखें वीडियो

WPL Final: जानिए कैसा रहा मैच

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना था। टॉस जीत के दिल्ली की कप्तान मैग लेनिंग ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जो उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। पूरी टीम 131 रनों रन ही बना पाई। 132 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी ही पवेलियन लौट गए।  मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर और नताली सिवर ब्रन्ट ने मिलके शानदार साझेदारी टीम को जीत की दहलीज के करीब पहुंचा दिया। अंत में अनुभवी नताली सिवर ने अमेलिया केर के साथ मिलके टीम को इस रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर में टीम को जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.