VIDEO: “शेर बूढ़ा हुआ है सिर्फ, शिकार करना नहीं भूला”, एमएस धोनी के एक SIX ने सोशल मीडिया पर लूटी महफ़िल, देखिए वायरल वीडियो

 

https://s2scrc.in/

क्रिकेट खबर :- भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) 1 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2023 में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे सीएसके और गुजरात टाइंटस के बीच मुकाबले में धोनी नाम का शोर एक बार फिर से मैदान पर दिखाई दिया। 1 लाख 15 हजार की संख्या से लेस इस स्टेडियम में एक ही नाम गूंज रहा था। वह नाम किसी और का नहीं बल्कि कैप्टन कूल माही का है। इसी बीच धोनी ने पहली पारी के 20वें ओवर में हैलीकॉप्टर शॉट मारा।

जिसे देख भारतीय फैंस उनके दीवाने हो गए है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी तारीफ में माही ( MS Dhoni) के जबरा फैंन सोशल मीडिया पर उनके उस बेहतरीन शॉ के तारीफो के पुल बांध रहे है और उनके नाम के कसीदे भी पढ़ने लगे है।

MS Dhoni ने जड़ा दनदनाता सिक्स

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) की फैंस की तादाद सोशल मीडिया और मैदान में देखते ही बनती है। माही फैन उनकी एक झलक पाने के लिए कई सालो से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच क्रिकेट के मैदान में कैप्टन कूल ने आते ही आईपीएल के आगाजी मैच में अपने जलवे भी बिखेर दिए है। इसका अंदाजा उनके द्वारा मारे गए उस बेहतरीन छक्के से लगा सकते है। जिसके बाद पूरा मैदान केवल धोनी के नाम से ही गूंज उठा था। इसी बीच माही के हैलीकॉप्टर शॉट ने सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर ली है। उनकी तारीफ में फैंस उनके नाम के जमकर कसीदे पढ़ रहे है।

MS Dhoni के हैलीकॉप्टर शॉट के हुए फैंस दीवाने

देखिए वायरल वीडियो 👇👇

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.