वीडियो: “पैसे के लिए शर्म बेच दी…” वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़ी हरमनप्रीत कौर, तो फैंस ने किया जमकर ट्रोल

क्रिकेट न्यूज :- साल 2023 में महिला इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच 4 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। फैंस इसके लिए बेहद खुश हैं। वहीं, महिला खिलाड़ी भी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) भी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गई है। लेकिन उनके टीम के साथ जुडने से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हुए और हरमन को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा।

मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ी Harmanpreet Kaur

दरअसल, कुछ ही दिनों बाद मुंबई इंडियंस को महिला इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला खेलना है। 4 मार्च को नवी मुंबई के डी वाई पाटील स्टेडियम में टीम का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। एमआई की टीम इस मैच की तैयारियों में जुट गई है। टीम ने 25 फरवरी को हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स की देखरेख में पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम के साथ जुड़ चुकी है। जिसकी खबर खुद एमआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी। लेकिन फैंस को ये खबर बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इसलिए उन्होंने हरमन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, हाल ही में कौर की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मैच 5 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसी वजह से फैंस उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

Harmanpreet Kaur के मुंबई इंडियंस के साथ जुडने से खफा हुए फैंस

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.