वीडियो: कभी एक वक्त का खाना मिलाना हुआ था मुश्किल, आज करोडो कमाता है इंडियन टीम का ये खिलाडी, जानिये उस खिलाड़ी का नाम

क्रिकेट न्यूज़:- आज हम जिसकी बात करने वाले है उसका नाम मोहम्मद सिराज है। गरीब परिवार में जन्में मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद गौस हैं जिनकी कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह परिवार का पालन-पोषण करने के लिए एक ऑटो चलाते थे। सिराज ने 20 नवंबर को अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने पिता को खो दिया था। वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं आ पाए थे। सिराज ने भारत के लिए खेलने को चुना और पिता के मृत्यु के बाद वह भारत वापस नहीं आए थे। जैसे ही मोहम्मद सिराज भारत लौटे, वे सीधे अपने पिता की कब्र पर चले गए।

मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को हैदराबाद में हुआ था। सिराज का बचपन बहुत मुश्किलों भरा था, लेकिन उनके माता-पिता ने बहुत सहयोग किया और उन्हें एक सफल खिलाड़ी बनाने में मदद की। सिराज हमेशा से क्रिकेट खेलना पसंद करते थे, इस सपने को साकार करने में उनके माता-पिता ने उनकी काफी मदद की।

53 वर्षीय सिराज के पिता ने सिराज को क्रिकेटर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। सिराज अपने पिता के बहुत करीब हैं और ऑस्ट्रेलिया में विकेट लेने के बाद अपने पिता को याद करते हुए आसमान में देख कर खुश होते थे।

सिराज का डेब्यू

रणजी ट्रॉफी और भारत ए टीम में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, चयनकर्ताओं ने इस महान खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दिया। मोहम्मद सिराज को 4 नवंबर 2017 को राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला।

मोहम्मद सिराज दोनों प्रारूपों में अच्छा खेले इसलिए उन्हें 26-29 दिसंबर 2020 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.