टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित और पंत का स्थान देख चौक जायेंगे

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित शर्मा ने 51 टेस्ट पारियों में यह कारनामा किया, अब इस मामले में दूसरे नंबर पर रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़कर ऋषभ पंत पहुंच गए हैं। पंत ने 54 पारियों में 50 छक्के लगा लिए हैं। रविंद्र जडेजा ने 71 टेस्ट पारियों में ऐसा किया था, वहीं महेंद्र सिंह धोनी को 50 टेस्ट छक्के लगाने के लिए 92 टेस्ट पारियां खेलनी पड़ी थीं। वीरेंद्र सहवाग ने भी 92 टेस्ट पारियों में 50 छक्के का आंकड़ा छुआ था।

टेस्ट क्रिकेट में पंत का बढ़िया प्रदर्शन जारी है। ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड की बात करें तो पंत ने 32 मैचों की 54 पारियों में 43.38 की औसत और 73.10 के स्ट्राइक रेट से कुल 2169 रन बनाए हैं। पंत टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक और 10 अर्धशतक लगा चुके हैं। पंत ने इस पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

ओवरऑल बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। अफरीदी ने 46 टेस्ट पारियों में यह कारनामा किया था। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैक्कलम के नाम दर्ज है। दोनों ने 107-107 टेस्ट छक्के लगाए हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं। सहवाग ने 180 टेस्ट पारियों में 91 छक्के लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.